टाइटिल : Muhammed Pe Sab Kuch Lootane Chale Hai Husain Aaj Sar Ko Katane Chale Hai
श्रेणी (केटेगरी) : Naat Lyrics ,
लेखक/गीतकार : Shamim Faizi ,
नातखवां/कलाकार : Shamim Faizi ,
जारी/दर्ज किया : 24 Sep, 2022
देखा गया (वीवस) : 517
डाउनलोडज़् : 23
translate लीरिक्स भाषा चुनें:
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
जो बचपन में नाना से वा’दा किया था
उसे करबला में निभाने चले हैं
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
मिलेगा न तारीख़ में ऐसा गाज़ी
लगा दे जो औलाद की जां की बाज़ी
दिखाए कोई उनके जैसा नमाज़ी
जो सजदे में गरदन कटाने चले हैं
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
बड़े नाज़ से जिन को पाला नबी ने
जिन्हें रखा पलकों पे मौला अली ने
जिन्हें फ़ातिमा बी ने झूला झुलाया
वो हीं तीर सीने पे खाने चले हैं
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
यही केह के अकबर की तलवार चमकी
इधर आ सितमगर, क्या देता है धमकी
जो अकबर निशानी है शाहे-उमम की
अली का वो तेवर दिखाने चले हैं
मुहम्मद पे सब कुछ लुटाने चले हैं
हुसैन आज सर को कटाने चले हैं
जो बचपन में नाना से वा’दा किया था
उसे करबला में निभाने चले हैं
प्रसिद्ध टग्स :
sellnew naat lyricssellnaat lyrics in hindisellnaat lyrics in englishsellnaat lyrics in urdusellqawwali lyricssellqawwali lyrics in englishsellqawwali lyrics in hindisellqawwali lyrics in urdusellMuhammed Pe Sab Kuch Lootane Chale Hai Husain Aaj Sar Ko Katane Chale Haisellhusain aaj sar ko katane chale haisellshamim faizisellshamim raza faizi